मैनपुरी, जनवरी 28 -- एडीएम श्याम लता आनंद ने सभी एसडीएम पत्र लिखकर निर्देश दिए कि खतौनी में खातेदारों, सह खातेदारों के गाटों के अंश निर्धारण में गलतियां होने और नाम गायब होने की शिकायतें राजस्व परिषद के पास पहुंची हैं। इस संबंध में ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भी मिले हैं। इसके लिए भू-लेख खतौनी अंश त्रुटि सुधार पोर्टल का भी विकास किया गया है। अंश निर्धारण में जो गलतियां हुई हैं, उन्हें अभियान चलाकर दूर करवाया जाए। एडीएम ने बताया कि अंश त्रुटि सुधार पोर्टल पर 30 दिसंबर तक 4.29 लाख आवेदन पूरे प्रदेश में पहुंचे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि खातेदारों, सह खातेदारों के गाटों के अंश लेखपाल व अन्य राजस्व अधिकारी गांव-गांव जाएं और उन्हें पढ़कर सुनाएं। यदि कोई अंश सुधार का मामला मिले तो पोर्टल पर दर्ज करवाएं और जांच के बाद आगे की...