मथुरा, जनवरी 2 -- मथुरा-मथुरा डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कमल चवाला ने बताया की वृंदावन निवासी अंश द्विवेदी का यूपी की विजय हजारे टीम के लिये अंश द्विवेदी का चयन हुआ है। विजय हजारे टीम के मैच राजकोट में खेले जा रहें है टीम का कप्तान रिंकू सिंह को बनाया गया है। सचिव कमल चावला ने बताया अंश द्विवेदी एक होनहार ऑलराउंडर खिलाड़ी के साथ-साथ बड़ा ही मेहनती व लग्नशील क्रिकेटर है। अंश द्विवेदी यूपी टी-20 लीग में मेरठ मेवरिक्स टीम व यूपी की रणजी टीम का सदस्य है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल टीम में बतौर नेट बॉलर रह चुका है। वह वृंदावन की पूर्व चैयरमेन पुष्पा शर्मा के पौत्र व भाजपा के नेता पंडित योगेश द्विवेदी की पुत्र है। कमल चवाला ने बताया की अंश के चयन से मथुरा डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों में खुशी की लहर है। अंश के विजय हजारे टीम में चय...