काशीपुर, दिसम्बर 30 -- काशीपुर, संवाददाता। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षा, खेल पंचायत राज्य युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। जिसमें 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ में अंश कुमार और 5000 मीटर दौड़ में मोहित सबसे तेज दौड़े। मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने किया। साथ ही अंडर-19 बालक वर्ग में 800 मी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं के अंडर-14 में 60 मीटर दौड़ में अमित सिंह, गोला फेंक में दिशांक प्रथम स्थान पर रहे। वहीं मुर्गा झपट 28 किग्रा भार में राघव, 35 किग्रा भार में कार्तिक, 38 किग्रा भार में समर शर्मा, 41 किग्रा भार में तनिष्क, 44 ...