रांची, जनवरी 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में मौसीबाड़ी खटाल से लापता हुए अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी पर प्रदेश राजद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड पुलिस का आभार जताया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, आम लोग दोनों बच्चों को खोजने में लगे थे। लेकिन, इन सभी से अलग मुख्यमंत्री खुद ही मामले पर नजर बनाए रखे थे। उन्होंने झारखंड पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया था कि एक मां के दोनों बच्चे सकुशल घर लौटे। पुलिस की भारी दबिश के बाद अंतत: अंश और अंशिका बुधवार को अपने मां और परिवार के बीच हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश देते रहे है। उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.