गौरीगंज, जनवरी 4 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता क्षेत्र के दादरा गांव निवासी अंशुमान तिवारी ने अयोध्या धाम में आयोजित अयोध्या महोत्सव के अंतर्गत हुए कवियों के महासंग्राम 'काव्य श्री' प्रतियोगिता में देशभर से आए नामचीन कवियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता बीते 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक अयोध्या में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ काव्य प्रस्तुति करने वालों के लिए एक लाख के पुरस्कार राशि रखी गई थी। अंशुमान तिवारी की इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी मिलते ही जोनल कमिश्नर जीएसटी भूपेंद्र शुक्ल उनके आवास पर पहुंचे और पूरे परिवार को सम्मानित करते हुए अंशुमान के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर रवि तिवारी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.