कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के मंगलवार को द्विवार्षिक चुनाव हुआ। अंब्रीश राव अध्यक्ष तो श्याम करन यादव महामंत्री चुने गए। मधुसूदन मिश्र संरक्षक, मो. सरफराज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बच्चू लाल उपाध्यक्ष, शिवम सिन्हा संगठन मंत्री, मधुर मिश्र कोषाध्यक्ष, विपिन कुमार संप्रेक्षक और दिनेश कुशवाहा प्रचार मंत्री बने। श्याम करन यादव ने निर्वाचित होने के बाद साथियों का आभार जताया और कहा कि कर्मचारियों के हित उनके घर के दरवाजे चौबीसों घंटे खुले रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.