मुरादाबाद, जनवरी 3 -- नगर के अंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय अंबेडकर संघ की बैठक में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। सभी अनुयाई शनिवार को अंबेडकर पार्क में इकट्ठा हुए और माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों पर अग्रसित करने का संकल्प लिया। बैठक में केके नवल मंत्री,मनवीर सिंह कोषाध्यक्ष,डॉ कुंवर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रामवीर सिंह प्रचार मंत्री,बादाम सिंह,रनसिंह भारती,प्रेम किशोर उर्फ पप्पू ,विनीत कुमार, राम किशोर,राम खिलाडी, प्रेम कुमार,राजदीप सिंह, प्रभांक सिंघम,डॉ धर्मवीर सिंह,आनंद प्रकाश, अंकुल सागर,जसबंत सिंह आदि सहित अनेकों मौजूद रहे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ जगतपाल सिंह और संचालन डॉ कुंवर सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.