उन्नाव, नवम्बर 26 -- उन्नाव। संविधान दिवस पर बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता व एमएलसी अरुण पाठक ने सम्मिलित होकर प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर नमन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि भारतीय इतिहास की दृष्टि से देखा जाये और भारत की विभिन्न व्यवस्था को संचालन करने की दृष्टि से देखा जाये तो आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी ने अपने जीवन में हम सबको यह दर्शन दिया और दर्शन देने के साथ-साथ जो संविधान हम सबको दिया। एमएलसी अरुण पाठक ने कहां की वह विश्व का सबसे उत्तरदायित्व निभाने वाला संविधान है, संविधान दिवस हमें हमारे मौलिक अधिकारो, कर्तव्यो की याद दिलाता है क्योकि राष्ट्र का निर्माण केवल अधिकारो के उपभोग से नही बल्कि जिम्मेदारियो के निर...