रिषिकेष, दिसम्बर 11 -- अखिल भारतीय डॉ भीमराव आंबेडकर महासंघ ने प्रशासन से आंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव की नई प्रतिमा लगाने की मांग की है। गुरुवार को महासंघ ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। महासंघ ने बताया कि रेलवे मार्ग स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा जगह-जगह से खंडित हो चुकी है। पार्क में सौंदर्यीकरण का काम भी अधूरा है। लगभग दो वर्ष पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा आंबेडकर पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 10 लाख 83 हजार रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए गए थे। इसके बाद पार्क के सौंदर्यीकरण का काम एमडीडीए ने शुरू कराया, लेकिन कार्य अधूरा पड़ा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 6 फीट की नई प्रतिमा ल...