आजमगढ़, फरवरी 8 -- अतरौलिया। क्षेत्र के लोहरा टोल प्लाजा के समीप शनिवार की शाम आजमगढ़ की सीमा से अंबेडकर नगर चीनी मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहे दो ट्रकों को सठियांव चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ.विनय प्रताप सिंह ने रोक दिया। इसके बाद एसडीएम बूढ़नपुर, थानाध्यक्ष और गन्ना समिति के अध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी और सचिव अशोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। गन्ना समिति के चेयरमैन चंद्रजीत तिवारी और सचिव अशोक कुमार सिंह ने मैन्युअल चालान पर गन्ना की पुष्टि करते हुए गाड़ी को छोड़वा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...