फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान चलाएगा। यह अभियान सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सभी जोनों में एक साथ चलेगा। नगर निगम के उच्च अधिकारियों ने सभी जोन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने इसे डॉ. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि बताया है। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना और नागरिकों में सफाई को लेकर जागरूकता फैलाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...