रामनगर, फरवरी 7 -- रामनगर। माता रमाबाई अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह समिति ने नगर पालिका परिसर में डॉ. अंबेडकर पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने उनके त्याग और बलिदान पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि समाज के लिए इस प्रकार का त्याग और बलिदान करें। इस दौरान रेवी राम खेलिया, एड. विनोद अनजान, एसआर टम्टा, किशोरी लाल, प्रकाश शिल्पी, नवाब अहमद शाह, सगीर उद्दीन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...