एटा, दिसम्बर 6 -- डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का महापरनिर्वाण दिवस सपा के कैंप कार्यालय पर मनाया गया। जिला अध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी ने कहा कि डाक्टर आंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना की है। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने कहा के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष संविधान को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने देंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, शशांक यादव, अनिल प्रमुख, शराफत हुसैन काले, जहीर अहमद, राकेश यादव, सत्यवीर सिंह दिवाकर, जसवीर सिंह यादव आदि ने भी संबोंधित किया। संचालन फहीम उद्दीन वारसी ने किया। जमशेद आलम, सुभाष शाक्य, धीरेन्द्र सिंह, हिमालय लोधी, वीरपाल सिंह लोधी, फैजान चौधरी, समीउल्लाह, युनुस सिद्दिकी आदि बड़ी तादाद में सपाई मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...