लखनऊ, फरवरी 6 -- नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन लखनऊ। प्रमुख संवाददाता आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय पर फूट पड़ा। जोन-6 के अधिकारियों द्वारा पार्टी की होर्डिंग तोड़े जाने और उन्हें कूड़े में फेंके जाने के विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे। जिलाध्यक्ष अजय भारती ने आरोप लगाया कि नगर निगम जोन-6 के अधिकारियों ने आज़ाद समाज पार्टी की होर्डिंग उखाड़कर फेंक दीं। उन्होंने कहा कि इन होर्डिंग्स पर महापुरुषों और बहुजन समाज के नेताओं के चित्र लगे थे, जिनमें भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी शामिल थी। आरोप है कि अधिकारियों ने जानबूझकर अंबेडकर की तस्वीर लगी होर्डिंग को कूड़े में फेंकवाय...