कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रविवार को भी शहर के 10 से अधिक सबस्टेशनों में पांच से सात घंटे तक बिजली गुल रही। अंबेडकरपुरम सबस्टेशन से रविवार रात से दोपहर तीन बजे तक बिजली बाधित रही। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर बिजली जाने की वजह और आने का वक्त भी लोगों को नहीं पता चल सका। इसके अलावा कर्नलगंज, कैंट, वरुण विहार, ग्वालटोली जीवन ज्योति क्षेत्र, योगेंद्र विहार फेज-2, तिलक नगर, खपरा मोहाल, दर्शनपुर, गुमटी नंबर पांच, हैरिसगंज, फेथफुलगंज, रेल बाजार, बारासिरोही, हॉर्समैन बाग सबस्टेशन से जुड़े इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। इसके अलावा बता दें कि केस्को ने 10 सबस्टेशनों के फीडरों से जुड़े इलाकों और 29 सबस्टेशनों में ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली तीन से सात घंटे तक मरम्मत की वजह से बंद रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.