अंबेडकर नगर, मई 2 -- अधिक पैदावार के लिए किसान विभिन्न प्रकार के रसायनिक खाद व कीटनाशक का प्रयोग करते हैं। वर्तमान समय में अधिक उत्पादन के चक्कर में किसान उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं, जिससे मिट्टी की उर्वराशक्ति क्षीण होती जा रही है। मिट्टी की उर्वराशक्ति बरकरार रहे इसके लिए कृषि विभाग मिट्टी की जांच कराता है। चालू वित्तीय वर्ष में 180 गांवों से 18000 मिट्टी के नमूने लेने का लक्ष्य विभाग को शासन स्तर से मिला है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 64 कर्मचारियों को लगाया गया है। इसमें कृषि सखियां भी शामिल की गई हैं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पौध के विकास के लिए 17 किस्म के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। अधिक उत्पादन लेने के लिए उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करना जरूरी है। इसके लिए मिट्टी की जांच कराना जरूरी होता है। इनसेट यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.