गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता चर्चित अंबुज मणि हत्याकांड में अब न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस इस मामले के ट्रायल को फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के लिए रिपोर्ट भेजने जा रही है। साथ ही, हत्या में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की भी तैयारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकरण की विवेचना अंतिम चरण में है और आगामी दस दिनों के भीतर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा। पुलिस की मंशा है कि मामले का त्वरित ट्रायल हो, जिससे पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। मामला 26 नवंबर की रात का है, जब तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार निवासी अंबुज मणि को उसके ही दोस्त बहाने से घर से बाहर बुलाकर ले गए थे। रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में उसकी निर्मम हत्या कर दी ...