गाजीपुर, फरवरी 23 -- गाजीपुर। जनपद के हॉकी खिलाड़ी अंबुज श्रीवास्तव को रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड में मुख्य चयनकर्त्ता का दायित्व मिला है। उनकी इस उपलब्धि से गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ियों सहित खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। इससे पूर्व अम्बुज श्रीवास्तव वर्ष 2017 में चयनकर्त्ता के रूप में शामिल किए गए थे। शहर के गोराबाजार के रहने वाले अम्बुज श्रीवास्तव भारतीय हॉकी टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम में खिलाड़ियों के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्तमान में यह भारतीय रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने विश्व के तमाम देशों में भारतीय हॉकी टीम कर खिलाड़ी के रूप में अपनी दमदार खेल प्रतिभा का समय समय पर प्रदर्शन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.