छपरा, सितम्बर 22 -- दिघवारा, निसं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को प्रखंड के मां अंबिका भवानी मंदिर आमी में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ देखी गई। भक्त मां अंबिका के दर्शन के लिए बेताब नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को मां अंबिका के दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अहले सुबह चार बजे पुजारियों द्वारा पूजा करने के बाद आम लोगों के लिए माता का गेट खोल दिया गया जहां कतार मे लगकर लोग माता का दर्शन कर सके। दोपहर बाद तक मंदिर परिसर के आसपास जयकारों व मंत्रों गूंज से माहौल भक्तिमय होता नजर आया। गर्भगृह के अंदर पंडित पुजारियों ने श्रद्धालुओं के प्रसाद व चुनरी को पिंड पर अर्पित कर सबों की खुशहाली की कामना की। गर्भगृह के अगल-बगल बैठकर किया सप्तशती पाठ दुर्गा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं ने गर्भगृह के अगल-बग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.