एटा, फरवरी 21 -- शहर के जीटी रोड स्थित अंबा सरिया डिस्ट्रीब्यूटर के प्रतिष्ठान पर सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। आगरा और अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने फर्म के स्टॉक, खरीद-फरोख्त के दस्तावेजों और कंप्यूटर डेटा की गहनता से जांच की। भारी टैक्स चोरी की आशंका को लेकर जारी हुए सर्च वारंट के आधार पर अधिकारी दूसरे दिन भी अभिलेखों का मिलान करने में जुटे रहे। शुक्रवार को शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद शनिवार को भी सीजीएसटी अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के अंदर डेरा डाले रखा। टीम ने फर्म में रखे सरिया के भौतिक स्टॉक का मिलान ऑफिस में मौजूद स्टॉक रजिस्टर और बिलों से किया। सूत्रों के अनुसार टीम उन कच्चे बिलों और डिजिटल एंट्रीज की तलाश कर रही है। इनके जरिए कथित तौर पर टैक्स चोरी को अंजाम दिया गया। अधिकारी यह जांच रहे हैं कि माल की जितनी आवक दिखाई...