औरंगाबाद, जनवरी 16 -- अंबा में 19 और 20 जनवरी को दो दिवसीय अंबे महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी बीडीओ प्रियांशु बसु ने दी है। महोत्सव के दौरान शोभा यात्रा, दीप यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक नृत्य, लोकगीत, गजल और भजन सहित विविध प्रस्तुतियां होंगी। बच्चों के लिए चित्रकला, रंगोली, निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी, समूह नृत्य, लोकनृत्य और संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पहले दिन शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगी, जबकि दूसरे दिन शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के सुचारु संचालन और व्यवस्था के लिए विभिन्न पदाधिकारियों, शिक्षकों और समिति सदस्यों को दायित्व सौंपे गए हैं। प्रखंड प्रशासन ने संबंधित विभागों, विद्यालयों और समितियों को निर्देश दिया है कि वे समय पर कार्यक्...