औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- अंबा बाजार की सड़कों पर जगह-जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगे हैं, लेकिन इनका पालन नहीं होता। जिन स्थानों पर वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित है, वहीं सबसे अधिक वाहन खड़े मिलते हैं। बाजार में नो पार्किंग के बोर्ड अब दिखावे का साधन बनकर रह गए हैं। नवीनगर रोड की स्थिति सबसे खराब है। यहां नो पार्किंग का बोर्ड होने के बावजूद रोजाना कतार में दर्जनों बाइक खड़ी रहती हैं। इसके बावजूद कभी कोई कार्रवाई नहीं होती। सड़क किनारे खड़ी बाइकों के कारण हर दिन जाम लगता है। पुलिस जाम तो हटाती है, पर गलत तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई नहीं करती। अनियंत्रित पार्किंग से सड़क पर दैनिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। नो पार्किंग में खड़े वाहनों का न तो चालान होता है और न ही पार्किंग व्यवस्था सुधारने की कोई पहल दिखती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.