औरंगाबाद, अक्टूबर 17 -- अंबा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें भाजपा, जदयू, लोजपा और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की जबकि संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने संभाला। एनडीए प्रत्याशी ललन राम की उपस्थिति में बैठक में चुनावी रणनीति और विभिन्न कार्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिहार में इस बार एनडीए की सरकार निश्चित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निष्ठा पूर्वक मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र का समीकरण बदल गया है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफलता सुनिश्चित होगी। पार्टी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.