औरंगाबाद, मई 28 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा में अतिक्रमण हटाओ अभियान मजाक बनकर रह गया है। एक ओर प्रशासन अतिक्रमण साफ करती है तो दूसरी ओर प्रशासन के खिसकते ही अतिक्रमणकारी फिर से पूर्व स्थिति बहाल कर देते हैं। ऐसा कोई एक बार नहीं, बल्कि हमेशा से यही होता है। अतिक्रमणकारियों के मन में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। अभियान शुरू होने के पहले से ही वे यह तय किए होते हैं कि जब प्रशासन पहुंचेगी तो अतिक्रमण हटा लेंगे, और फिर उसे लगा लेंगे। अभी कुछ दिनों पहले अंबा बाजार के सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया था। बाजार साफ-सुथरा लग रहा था। इस अभियान के सप्ताह बीतने के पूर्व ही सड़के फिर अतिक्रमण की शिकार हो गई। मंगलवार से प्रशासन ने पुनः अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। देखना है कि इस बार भी अभियान की वही दुर्गति होती है या फिर इससे लोगों को कुछ फाय...