औरंगाबाद, फरवरी 16 -- अखबार की पहल के बाद लोगों ने सुझाए अतिक्रमण हटाने, फोरलेन व बाईपास जैसे विकल्प फोटो- 16 फरवरी एयूआर 4 कैप्शन- अंबा बाजार में सोमवार को जाम में फंसी गाड़ियां अंबा, संवाद सूत्र। अंबा बाजार में जाम की समस्या अब नासूर बन चुकी है और आम लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। हाल के दिनों में आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने इस मुद्दे पर सिलसिलेवार रिपोर्ट प्रकाशित कर जाम के कारणों और संभावित समाधान को प्रमुखता से उठाया था। निर्माण कार्यों से लग रहा जाम, बिना वैकल्पिक मार्ग अंबा को जाम से नहीं मिलेगी निजात, चालकों की मनमानी से लग रहा जाम, भारी वाहनों के परिचालन से बढ़ती परेशानी और व्यवस्था पर उठते सवाल जैसे शीर्षकों के माध्यम से समस्या को रेखांकित किया गया था। अखबार की इस पहल के बाद अंबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने सोशल मीडिया...