रामगढ़, मई 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने गुरुवार को मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत एक लाख रुपए की सहायता राशि का चेक भुरकुंडा बैरेक निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता सिकंदर कुमार को सौंपा। सिकंदर हाल ही में रांची से भुरकुंडा लौटते समय सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसमें उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से टूट गया था। इसके बाद अंबा प्रसाद भुरकुंडा के पुराना सिनेमा हॉल निवासी घायल छोटेलाल नायक से भी मिलने पहुंचीं। छत से गिरने के कारण छोटेलाल के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। अंबा प्रसाद ने उन्हें आर्थिक सहायता दी और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर अंबा प्रसाद ने कहा कि जनसेवा मेरी प्राथमिकता रही है। संकट की घड़ी में हर जरूरतमंद के साथ ...