औरंगाबाद, जुलाई 5 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा पुलिस ने मुहर्रम के दौरान क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च किशुनपुर, मनसारा, परता, बजराही, डुमरा और अंबा आदि जगहों से गुजरा। इसका उद्देश्य शांति व्यवस्था कायम रखना और अफवाहों को रोकना था। ग्रामीणों को अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की सलाह दी गई। मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष राहुल राज ने किया। इसमें सब-इंस्पेक्टर सुमित सुमन, राजा कुमार, दीपक कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसएसबी की टीम ने भी इसमें हिस्सा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य शांति और सौहार्द सुनिश्चित करना है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों ने शांति बनाए रखने का वादा किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.