औरंगाबाद, मई 17 -- अंबा, संवाद सूत्र। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने बिहार सरकार से अंबा को नगर पंचायत का दर्जा देने और कुटुंबा विधानसभा में चार नए प्रखंड बनाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नगर विकास मंत्री से सिमरा, बालूगंज, टंडवा और माली को प्रखंड बनाने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों में सुविधा हो और झारखंड से सटे इस पिछड़े क्षेत्र का विकास हो सके।रेखा ने कहा कि कुटुंबा विधानसभा विकास की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है। जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र से बाहर रहने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अंबा में संसाधन संपन्न अस्पताल, केंद्रीय विद्यालय, सभी सड़कों में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था आदि की मांग रखी है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.