भागलपुर, फरवरी 21 -- शाहकुंड। प्रखंड के दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चंडिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंबा की टीम को 44 रन से हराकर सोनूडीह की टीम विजयी हुईं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनूडीह की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में पांच विकेट खोकर 198 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबा की टीम ने सभी विकेट खोकर 11.1 ओवर में सिर्फ 154 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब सोनूडीह के सचिन को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...