नई दिल्ली, फरवरी 28 -- Elon Musk Networth: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत एलन मस्क ने दो महीने में ही गंवा दी है। दुनिया के सबसे रईस शख्स मस्क के लिए साल 2025 अब बुरा साबित होने लगा है। इस साल अब तक एलन मस्क 89.4 अरब डॉलर गंवा चुके हैं, जो मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 85 अरब डॉलर से अधिक है। गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में टेक शेयरों की पिटाई के चलते इस इंडस्ट्रीज से जुड़े अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट आई। एलन मस्क को 6.33 अरब डॉलर का झटका लगा। क्योंकि, टेस्ला के शेयर 3 फीसद से अधिक लुढ़क गए। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को भी गुरुवार को 4.96 अरब डॉलर का झटका लगा। इसकी वजह उनकी कंपनी अमेजन के शेयर में 2.62 पर्सेंट की गिरावट है। इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले मार्क जुकरबर्ग को 5.30 अरब डॉलर की चोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.