कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट एकेडमी लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी को 60 रन से हराया। दूसरे मैच में नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने रामपुरम क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराया। कानपुर साउथ-बी मैदान पर हुए मैच में एसबीएस एकेडमी ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। टीम की ओर से अथर्व ने 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। विष्णु पांडेय ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में नक्ष्य पांडेय ने 17 रन देकर पांच विकेट लिया। जवाब में ब्लू स्टार एकेडमी की टीम 29.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रुद्र रावत ने नाबाद 73 रन बनाए। गेंदबाजी में मानस ने तीन व हर्षवर्धन ने दो विकेट लिया। अथर्व को मैन ऑफ द मैच का प...