हाथरस, नवम्बर 11 -- हाथरस। अंधेरे में पानी समझ कर शहर के मोहल्ला गड्डा वाला में महिला ने ज्वलनशील पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला गड्डा वाला निवासी प्रशांत की पत्नी प्राची सोमवार की सुबह अपने घर की साफ-सफाई कर रही थीं। सफाई के दौरान अचानक बिजली चली गई और प्राची को तेज प्यास लगी। जिस पर महिला ने अंधेरे में गलती से पानी की बोतल की जगह ज्वलनशील पदार्थ पी लिया। यह ज्वलनशील पदार्थ घर की साफ सफाई के लिए रखा हुआ था। उसे पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गई। परिवार के सदस्यों ने उसे उपचार के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.