कौशाम्बी, फरवरी 17 -- कोखराज थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव निवासी एक युवक की शराबियों ने महज इसलिए पिटाई कर दी कि उसने पैग बनाने के लिए टॉर्च की रोशनी नहीं दिखाई। गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित ने इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवीपुर निवासी नन्ही चंद्र पुत्र रामकिशुन ने बताया कि 14 फरवरी की रात वह चायपत्ती लेने मोहल्ला स्थित दुकान जा रहा था। रास्ते में इलाके के टीकरडीह गांव में रहने वाले सचिन, झगई व रामसूरत शराब पी रहे थे। आरोप है कि सचिन ने यह कहते हुए टार्च जलाने के लिए कहा कि अंधेरे में पैग छलक जाएगा। ऐसा करने से मना करने पर तीनों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए पीड़ित की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। परिवार वालों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को मेडिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.