अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले आगरा रोड, एडीए कॉलोनी और विकास नगर कॉलोनी में सोमवार देर रात से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। मंगलवार सुबह 5:29 बजे स्थानीय लोगों ने बिजली गुल होने की शिकायत की, लेकिन दोपहर तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती चली गई। बिजली न होने के कारण क्षेत्र के ट्यूबवेल भी नहीं चल सके, जिससे घरों में पानी की भारी किल्लत हो गई। लोगों को पीने और घरेलू जरूरतों के लिए पानी जुटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों ने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना ...