गोंडा, दिसम्बर 2 -- बभनजोत, संवाददाता। सरकार द्वारा भले ही अवैध मिट्टी खनन को लेकर सख्ती बरतने के आदेश हो पर आज भी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का काम शाम ढलते ही शुरू हो जाता है। खोड़ारे थानाक्षेत्र के केशव नगर ग्रांट के मजरा नोनहाजोत मे पिछले दो दिनों से रात मिट्टी खनन शुरू हो जाती है नोनहाजोत निवासी पीड़ित सुभाष चंद्र ने बताया कि मिट्टी खनन के खेत को लेकर आपसी विवाद भी है। इसके बाद सोमवार की रात में खनन शुरू हो गया है। मामले की जानकारी सीओ मनकापुर को मिलते ही आधी रात मे हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी गाड़ियों को लेकर भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.