बरेली, अगस्त 22 -- एक महिला यात्री ने परिवहन निगम बरेली क्षेत्र में बदायूं डिपो के कंडक्टर पर बस में अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला चंडीगढ़ से बदायूं अपने घर आने के लिए बस पर सवार हुई थी। उसका आरोप है कि रात में कंडक्टर उसकी सीट पर जाकर बैठक गया। अश्लीलता की और विरोध पर उसका टिकट लेकर रास्ते में उतारने की धमकी दी। मामले की जांच पीलीभीत डिपो को दी गई है। बिसौली इलाके की महिला के अनुसार उसके पति चंडीगढ़ में रहते हैं। 29 मई की रात वह चंडीगढ़ से बदायूं के लिए बस संख्या यूपी 78 एटी 1079 में सवार हुई थी। वह पीछे वाली सीट पर बैठी थी। अन्य यात्री सो रहे थे। तभी कंडक्टर उसके बगल आकर बैठ गया और अश्लीलता करने लगा। उसने विरोध किया तो धमकी दी कि अगर कुछ कहा तो यहीं रास्ते में उतार दूंगा और टिकट फाड कर फेंक देंगे। जब उसने कहा, वह शिकायत करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.