कन्नौज, फरवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के कमालपुर स्थित पंचायतभवन में नगर के नेहरू कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों को अंधविश्वास से दूर रहने के लिए जागरूक करने को प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत कमालपुर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन करते हुए सचिव इंदिरा दुबे ने कहा कि देश भक्ति की भावना जाति धर्म संप्रदाय आदि संकीर्ण विचारधाराओं से ऊपर की भावना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें अंधविश्वास से दूर रहने के लिए जागरूक करने का प्रेरित किया। कमालपुर की प्रधान सितारा बेगम ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशीष कुमार गुप्ता, प्रो.डॉ.धर्मवीर सिंह, डॉ.कृष्णकुमार यादव, डॉ.राजीव कुमार सिंह, डॉ.रविप्रताप सिंह, राघवेंद्रप्रताप...