पलामू, फरवरी 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव के पुत्री टोला में अंधविश्वास में तीन लोगों की नृशंस हत्या मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय रविंद्र भुइंया और 26 वर्षीय प्रमोद भुइंया के रूप में की गयी है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि रविंद्र भुइंया को उसके फूफा ससुर के घर कसमार से गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रमोद भुइंया को भागने के दौरान पांकी के इमली चौक से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चौकीदार से सूचना मिली थी कि कुसड़ी टोला स्थित पुरानी बथान में आपसी झगड़े के दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। जांच में सामने आया कि 62 वर्षीय महेश भुइंया की मौत बीमारी से हुई थी, लेकिन उनके पुत्र रविंद्र और प्रमोद को यह भ्रम था कि...