सिमडेगा, मई 8 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के तमाम कोशिशे के बावजुद जिले में अंधविश्वास कम नहीं हो रहा है। अंधविश्वास के कारण लोगों की जानें जा रही है लेकिन लोग जागरुक नहीं हो पा रहे है। प्रखंड के घुटबहार पंचायत स्थित कसेरा लुगुन टोली से ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। यहां सर्प दंश से पीड़ित वरदानी समद नामक महिला की मौत अंधविश्वास के कारण हो गई। बताया गया कि दो दिन पूर्व वरदानी को एक जहरीले सांप ने काट लिया था। सांप काटने के बाद पीड़ित वरदानी को अस्पताल नहीं ले जाकर झाड़ फूंक करवाया जाने लगा। जिसके कारण सांप का जहर पूरे शरीर में फैल गया और वरदानी की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इधर महिला की मौत ने अंधविश्वास की जड़ो की जानकारी तो द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.