कोडरमा, अप्रैल 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र अंतर्गत मसनोडीह के ग्राम कलहा में अंधविश्वास के कारण युवक को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर मसनोडीह कलहा निवासी विदेशी हेम्ब्रम, पिता- स्व शिवा हेम्ब्रम ने बताया कि उसके ही गांव के रहने वाले बुधन हेम्ब्रम, पिता- बबुआ हेम्ब्रम के 15 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की किसी बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद बुधन हेम्ब्रम ने उनके बेटे की मौत के लिए विदेशी हेम्ब्रम को उसके बेटे को जादू-टोना कर जान से मार देने का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही विदेशी हेम्ब्रम के पुत्र शिबू हेंब्रम को बुधन हेम्ब्रम द्वारा बंधक बनाया गया है। मामले को लेकर विदेशी हेंब्रम ने डोमचांच थाना में रविवार को आवेदन देकर अपने बेटे शिबू हेम्ब्रम को बंधक से मुक्त कराने और जान-माल की रक्षा करने की गुहार लगाया है। आवेदन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.