मुरादाबाद, जनवरी 8 -- मुरादाबाद। अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर अब पांच सौ फीसदी टैरिफ लगा देने के प्रस्ताव की खबर मुरादाबाद के निर्यात कारोबार में आग की तरह फैली और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों में बेचैनी और चिंता की खबर दौड़ गई। निर्यातकों के साथ ही कारखानेदारों और कारीगरों की जुबां से कारोबार को नहीं भर सकने वाला जख्म मिलने की आशंका फूट पड़ी। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से पचास फीसदी टैरिफ लागू कर दिए जाने के चलते मुरादाबाद से अमेरिका को होने वाले हस्तशिल्प उत्पादों पर 55 फीसदी टैरिफ लग रहा है। इतने ज्यादा टैरिफ ने मुरादाबाद से अमेरिका को हो रहे निर्यात को नब्बे फीसदी की गिरावट का बड़ा झटका पहले ही दे दिया है। निर्यातकों का कहना है कि टैरिफ की दर पांच सौ फीसदी कर दिए जाने से अमेरिका को मुरादाबाद से निर्यात होने की गुंजाइश ही नहीं रह जाएगी। बरसों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.