रांची, अप्रैल 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रदेश भाजपा ने बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। श्री रामनवमी के साथ-साथ अपने-अपने घरों में भाजपा का ध्वज लगाकर हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी का ध्वज लगाया एवं पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार आज अंत्योदय के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने की यात्रा पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा के 45 वर्षों के कालखंड में पार्टी ने अपने आदर्शों, सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की है। राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.