अयोध्या, जनवरी 7 -- अयोध्या। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को माह जनवरी के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमित खाद्यान्न गेहूं/चावल का निःशुल्क वितरण आठ जनवरी से प्रारम्भ होकर 28 जनवरी तक किया जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 25 किलो राशन दिया जाएगा। जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर अॅगूठा नहीं लगता है, वह 28 जनवरी को अपना आधार कार्ड तथा मोबाइल के साथ सम्बन्धित कोटे की दुकान पर जाकर मोबाइल ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.