जमशेदपुर, दिसम्बर 12 -- अंत्योदय एक अभियान ने करीब 40 महीने में 502 लावारिश शव का अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार को अंत्योदय ने एक साथ तीन लावारिश शव मिलने पर 500 के आंकड़े को पार कर दिया। अभियान के संयोजक प्रवीण सेठी ने बताया अंत्योदय ने 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी के दिन लावारिस शव के अंतिम संस्कार करने की कार्यक्रम शुरू किया था, जो अब भी जारी है। प्रवीण के अनुसार, एक वर्ष में जितने शव (महिला पुरुष और बच्चे) की अंतिम संस्कार कराया जाता है, सभी की आत्मा की शांति के लिए बिष्टुपुर स्टेट पार्वती श्मशान घाट में सामूहिक श्राद्धकर्म, पिंडदान, तर्पण और हवन कराया जाता है। मालूम हो कि, जमशेदपुर से मिलने वाले लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है लेकिन बगैर प्रशासनिक सहयोग के अंत्योदय एक अभियान के सदस्य आपस में चंदा एकत्र कर...