सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे गांव चलो अभियान के तहत रविवार को सांसद जगदम्बिका पाल ने कठेला मंडल का दौरा किया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कठेला के रामजानकी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही कठेला, खखरा और बंदुआरी गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने आठ साल बेमिसाल की उपलब्धियों का पत्रक बांटा और घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। इसके बाद जन चौपाल कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय की परिकल्पना पर काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हुए गरीब, किसान, महिला और युवाओं का समेकित विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.