गोंडा, दिसम्बर 15 -- बभनजोत। ब्लॉक क्षेत्र के मन्नीजोत में विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने विधि-विधान से पूजा करके अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया। उन्होंने लोगों को केंद्र व प्रदेश द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधान दिनेश वर्मा, जेई अंगद कुशवाहा, बृज किशोर मिश्रा, राम सूरत, राजेन्द्र वर्मा, राम औतार जायसवाल, फूलचंद वर्मा, राम कुमार,ओम प्रकाश, विजय कुमार जायसवाल, दिलीप कुमार गुप्ता, रक्षा राम जायसवाल , वीरेन्द्र कुमार जायसवाल, राम अंजोर मौर्या, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...