बदायूं, फरवरी 4 -- उझानी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात कार व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 16 अक्तूबर 2025 को पीड़ित की गाड़ी को जबरदस्ती छीन लिया गया और 500 रूपए भी लूट लिए गए। इसके बाद कार गायब कर दी गई, जिसकी अभी तक कोई बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उसहैत थाना क्षेत्र के बिरिया डांडा गांव के रहने वाले जगतभान पुत्र कलेक्टर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 16 अक्टूबर 2025 की सुबह 10 बजे वह गांव के ही लोगों के रिश्तेदार के निधन पर अपनी गाड़ी लेकर दाह संस्कार में शामिल होने गया था। जब वह दाह संस्कार से वापस आ रहा था, तब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने आगे बिना नंबर प्लेट वाली कार लगा दी। पीड़ित ने जैसे ही अपनी गाड़ी रोकी, उक्त व्यक्तियो...