प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक युवक की नोएडा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। परिजनों की सूचना पर अंतू पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अंतू थाना क्षेत्र के तिवारीपुर रघईपुर निवासी 40 वर्षीय बाबूलाल गौड़ नोएडा में मजदूरी करता था। रविवार शाम वह नोएडा में सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर सामान खरीद रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। वहां रहने वाले परिवार के लोग और रिश्तेदार उसका शव को लेकर घर आ गए। यहां पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। बाबूलाल के दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...