नई दिल्ली, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान एवं 20 से 28 फरवरी के लिए 1200 बसें रिजर्व रखी हैं, जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। बताया कि इसके अलावा संगम क्षेत्र तक पहुंचने के लिए 750 शटल बसें चल रही हैं। परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ से 25 बसों मंगाकर पूर्वांचल की ओर संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, चित्रकूट, अयोध्या एवं देवीपाटन क्षेत्र की ओर से मेला संचालन से इतर संचालित बसों को अधिकतम 300 किमी में ही संचालित किया जाएगा।स्नान पर्व के लिए हर रेलवे स्टेशन पर यात्री आश्रय महाकुंभ के अंतिम सप्ताह के दौरान यात्रियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.