प्रयागराज, फरवरी 26 -- महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर 600 से अधिक पुरुष-महिलाओं का अपनों से साथ छूटा। साथ छूटने के बाद लोग भारत सेवा आश्रम की ओर से संचालित भूले-भटके शिविर में शाम छह बजे तक 715 पुरुष और महिला पहुंचे। इनमें 360 पुरुष और 255 महिलाएं थीं। शाम तक पहुंचे सभी पुरुष और महिला कुछ देर शिविर में रहने के बाद अपनों से मिल गए। शिविर के संचालक उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अंतिम स्नान पर्व पर अपनों का साथ छूटने के बाद सुबह से पुरुष और महिला शिविर में पहुंचने लगे थे। सुबह सात बजे तक 80 से अधिक पुरुष और 70 महिलाएं शिविर में पहुंची थीं। सुबह शिविर में पहुंची महिलओं को अपनों से मिलने के लिए दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। शिविर संचालक के अनुसार, महिलाओं के पास मोबाइल नंबर नहीं होने से परेशानी हुई। 13 जनवरी से शुरू हुए शिविर में 26...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.